उत्तर प्रदेश सरकार का ऐलान: होली पर 4 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
लखनऊ - उत्तर प्रदेश में होली के अवसर पर राज्य सरकार ने अवकाश को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि होली के मद्देनज़र 2, 3 और 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही 1 मार्च रविवार होने से महीने की शुरुआत में ही चार दिनों तक लगातार सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
सरकारी आदेश के अनुसार 28 फरवरी को सभी शासकीय कार्यालय, कोषागार और बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। ऐसे में जिन लोगों को सरकारी कार्य निपटाने हैं, उन्हें 28 फरवरी तक ही अपने जरूरी काम पूरे करने की सलाह दी गई है, क्योंकि अवकाश के दौरान किसी प्रकार का कार्यालयी कामकाज नहीं होगा।
इधर, त्योहार से पहले कर्मचारियों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी विभाग अपने कर्मचारियों का वेतन समय से पहले जारी करें। आदेश में आउटसोर्सिंग कर्मियों, संविदा कर्मचारियों और सफाईकर्मियों सहित सभी श्रेणियों के कार्मिकों का भुगतान होली से पूर्व सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि कर्मचारी त्योहार खुशी से मना सकें।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.











