वेब स्टोरी

एटा की पटना बर्ड सेंचुरी को मिला अंतरराष्ट्रीय दर्जा, रामसर साइट घोषित

 लखनऊ- एटा जिले में स्थित पटना बर्ड सेंचुरी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। इस पक्षी अभयारण्य को अब अंतरराष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमि स्थल (रामसर साइट) के रूप में घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही यह उत्तर प्रदेश का 11वां वेटलैंड बन गया है, जिसे यह दर्जा प्राप्त हुआ है।

रामसर सूची में शामिल होने से न केवल पटना बर्ड सेंचुरी की जैव विविधता को संरक्षण मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संतुलन और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में देश के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी। इस अभयारण्य में अब तक 178 से अधिक पक्षी प्रजातियों और लगभग 252 प्रकार की वनस्पतियों की पहचान की जा चुकी है, जो इसे जैविक दृष्टि से बेहद समृद्ध बनाती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उत्तर प्रदेश के एटा स्थित पटना बर्ड सेंचुरी और गुजरात के कच्छ क्षेत्र में स्थित छारी-ढांड वेटलैंड को रामसर साइट का दर्जा मिलने को देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि यह मान्यता भारत की जैव विविधता के संरक्षण और महत्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्र को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि ऐसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Facebook Feed