लखनऊ में यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0, मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में हुए अहम समझौते
लखनऊ- राजधानी लखनऊ में मंगलवार को फार्मा उद्योग से जुड़े निवेशकों और उद्यमियों का एक अहम सम्मेलन आयोजित किया गया। होटल ताज में हुए उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 में देश-विदेश से आए फार्मा विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और फार्मा क्षेत्र की 11 प्रमुख कंपनियों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इन करारों के तहत मेडिकल डिवाइस निर्माण, नई दवाओं के विकास और अत्याधुनिक शोध परियोजनाओं को मिलकर आगे बढ़ाया जाएगा।
राज्य सरकार का कहना है कि इन समझौतों से प्रदेश में फार्मा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, निवेश के नए अवसर पैदा होंगे और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को मजबूती मिलेगी। कॉन्क्लेव के जरिए उत्तर प्रदेश को फार्मा हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.











