वेब स्टोरी

दीपिका पादुकोण नहीं होंगी ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल का हिस्सा, मेकर्स ने की आधिकारिक घोषणा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद अब दीपिका को नाग अश्विन निर्देशित ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से भी बाहर कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के मेकर्स वैजयंती मूवीज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

मेकर्स का आधिकारिक बयान

वैजयंती मूवीज ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा:“यह आधिकारिक रूप से घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2898 एडी’ के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। लंबे विचार-विमर्श के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और उससे भी अधिक की हकदार है। हम दीपिका के भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

फैंस को लगा झटका

साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका पादुकोण ने सुमति नाम की गर्भवती महिला का किरदार निभाया था, जिसके होने वाले बेटे को ही कल्कि अवतार के रूप में दिखाया गया। इस रोल को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब अचानक उनके सीक्वल से बाहर होने की घोषणा से फैंस निराश हैं।

फिल्म के पहले भाग में दीपिका के साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। दर्शक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दीपिका के बाहर होने के बाद अब नई अभिनेत्री के शामिल होने की संभावना है, लेकिन मेकर्स ने अभी किसी नाम की पुष्टि नहीं की है।

‘स्पिरिट’ से भी बाहर हुई थीं दीपिका

इससे पहले दीपिका संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म‘स्पिरिट’ से भी काम के घंटों और फीस को लेकर बाहर हो गई थीं। इस फिल्म में प्रभास लीड रोल निभा रहे हैं। दीपिका के हटने के बाद मेकर्स ने इसमें तृप्ति डिमरी को कास्ट किया है, जो ‘एनिमल’ में भी नजर आई थीं।

नई फिल्म A22 x A6 में होंगी नजर

मां बनने के बाद दीपिका की स्क्रीन पर वापसी जल्द होने वाली है। हाल ही में वे एटली और अल्लू अर्जुन की बड़े बजट की फिल्म A22 x A6 से जुड़ी हैं। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इससे पहले दीपिका आखिरी बार अजय देवगन स्टारर ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई दी थीं।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Facebook Feed