वेब स्टोरी

लद्दाख हिंसा: चार की मौत, 70 घायल; भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया साजिश का आरोप

नई दिल्ली। लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को हिंसक हो गया। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 पुलिस और सीआरपीएफ जवानों समेत 70 से अधिक लोग घायल हो गए।घटना के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। भाजपा ने इसे कांग्रेस की सुनियोजित साजिश करार दिया है।

भाजपा का आरोप: कांग्रेस देश तोड़ने की कोशिश में

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस देश में अस्थिरता फैलाना चाहती है। उन्होंने कहा, "यह कांग्रेस की खतरनाक साजिश है। जनता का समर्थन न मिलने पर राहुल गांधी और कांग्रेस देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।" पात्रा ने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शनों को ‘जेन जेड’ का आंदोलन दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन जांच में साफ हुआ कि इसके पीछे कांग्रेस थी।

राहुल गांधी पर हमला

पात्रा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह युवाओं को बांग्लादेश और नेपाल जैसी परिस्थितियां पैदा करने के लिए भड़काते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल फिलीपींस में जो हालात हैं, राहुल गांधी भारत में भी वही माहौल बनाना चाहते हैं।

"भारत हजारों साल पुरानी सभ्यता"

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश की जनता ऐसे प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देगी। "भारत हजारों साल पुरानी सभ्यता है। लोग जानते हैं कि 2014 से पहले क्या स्थिति थी और आज क्या है। अगर कोई देश को तोड़ने की कोशिश करेगा, तो जनता इसका जवाब देगी।"

कांग्रेस पार्षद पर आरोप

संबित पात्रा ने तस्वीरें दिखाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के लेह के एक पार्षद ने युवाओं को हिंसा के लिए भड़काया। दावा किया गया कि वह हथियार लेकर भाजपा कार्यालय की ओर जाते और भीड़ को भड़काते हुए दिखाई दिए।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Facebook Feed